फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी की पार

Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
गुरसहायगंज। चोरों ने घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात और 35000 रुपये पार कर दिए। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और विरोध किया तो बदमाशों ने धमकी दी और सामान लेकर भाग गए। मामले में गृह स्वामी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

कस्बा समधन के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी सिराज अहमद ने कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बुधवार की रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे इस दौरान रात करीब एक बजे चोर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर वहां से करीब डेढ़ लाख के जेवरात और 35000 रुपये चोरी कर लिए। खटपट की आवाज सुनकर वे जाग गए और चोरों को ललकारा। उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। इस पर वह परिजनों सहित सहम गया। इसके बाद चोर सामान समेट कर फरार हो गए। इसके बाद यूपी पुलिस 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और चोरों को आसपास तलाश भी किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed