{"_id":"6246013fbc939866a93d41b6","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6886253166","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। उड़ेलापुर गांव में दिव्यांग वृद्ध का शव झोपड़ी में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बेटी ने मृतक की बहू समेत अन्य पर हत्या के आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उड़ेलापुर गांव निवासी दिव्यांग वृद्ध साधु राम जाटव (82) मकान के बाहर पन्नी की झोपड़ी में रहता था। छह माह पहले कमर में चोट लगने से वह चलने-फिरने में असमर्थ था। गुरुवार सुबह वृद्ध का शव झोपड़ी में निवाड़ से फंदे पर लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। झोपड़ी के पास स्थित मकान की छत पर सो रही बहू को इसकी भनक तक नहीं लगी। बहू के अनुसार सुबह देखा तो ससुर का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि झोपड़ी से 50 मीटर की दूरी पर स्थित नीम के पेड़ तक किसी को घसीटने के हैं। इससे ग्रामीण मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची मैनपुरी निवासी बेटी शकुंतला ने पिता की मौत को हत्या बताते हुए बहू समेत पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या के आरोप लगा दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि परिजन घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है रिपोर्ट आने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों गांव गई बेटी को पिता से नहीं मिलने दिया गया
बेटी शकुंतला का आरोप है कि होली पर गांव पहुंचने पर बहू व पड़ोसी गांव निवासी युवक ने पिता से नहीं मिलने दिया और गाली गलौज कर भगा दिया। इधर, साधु राम ने कई बार बहू की शिकायत पुलिस से की थी।
चार साल पहले बेटे का शव भी फंदे पर लटका मिला था
साधुराम का इकलौता बेटा रामपाल चार साल पहले पड़ोसी गांव ईजलपुर के पास बाग में फंदे पर लटका मिला था। इस पर भी परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस के पहुंचने पर गांव का कोई भी व्यक्ति शव को हाथ लगाने को तैयार नहीं था और दबी जुबान से हाथ लगाने पर खतरा होने की बात कर रहा था।