फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

गोद भराई के लिए रखे 50 हजार रुपये हुए चोरी

Wed, 30 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तिर्वा। गोदभराई के लिए घर पर रखे रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब उसकी पुत्री घर पर अकेली थी, तभी गांव का ही एक युवक उसके घर में आ गया और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर जाने लगा। पुत्री ने देख लिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग आ गए। युवक मौका पाकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री की गोद भराई होनी है। जब वह मामले की शिकायत करने आरोपी के घर गया, तो उसे गालियां देते हुए पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed