{"_id":"623b6a10f806c95719370133","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6871255169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होमगार्ड का प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत होमगार्ड का प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर में हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। वर्दी पहनकर नशे में धुत होमगार्ड ने अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर उज्जैना में जमकर हंगामा किया। शिक्षिकाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया है। साथ ही डायल 112 मिलाया तो पुलिस भी पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की। हालांकि मामले का वीडियो भी बनाया गया और वायरल किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में भी जानकारी दी गई है।
ब्लॉक सदर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर उज्जैना की प्रधानाध्यापक गुंजन सिंह भदौरिया ने बताया कि गांव का ही होमगार्ड महिपाल सिंह नशे में धुत विद्यालय आ गया। उसी दौरान विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था, उसमें छात्र-छात्राएं और तैनात सभी सात महिला शिक्षिकाएं मौजूद थीं। होमगार्ड ने मोबाइल निकाला और फोटो खींचने लगा। उस दौरान उसके पैर भी लड़खड़ा रहे थे। शिक्षिकाओं ने इसका कारण पूछा तो बताया नहीं। प्रधानाध्यापक का कहना है कि स्कूल में सभी महिला शिक्षक हैं, इसके बाद भी वह नशे में आ धमका। आरोप है कि पुलिस को सूचना दी गई। दो सिपाही पहुंचे भी। मामले की जांच की और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ हुआ नहीं।
तीन दिन पहले हो चुकी है चोरी
प्रधानाध्यापक गुंजन सिंह भदौरिया ने बताया कि होली के दौरान विद्यालय में चोरी भी हो चुकी है। जब होमगार्ड आया तो लगा कि पुलिस जांच करने आई होगी, लेकिन मामला उल्टा निकला।
विज्ञापन
अगर किसी होमगार्ड नेे विद्यालय में पहुंचकर हंगामा या अभद्रता की है तो कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है।
- चंदन सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट