{"_id":"623a174044fc412ee54afdb7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6869359101","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का वीडियो वायरल, बदनामी के डर से खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का वीडियो वायरल, बदनामी के डर से खाया जहर
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में रहने वाले दो युवकों ने गांव की एक छात्रा को बहला-फुसला कर वीडियो बना लिया। छात्रा युवकों की रुपयों की मांग पूरी नहीं कर सकी तो वीडियो वायरल कर दिया। बदनामी के डर से छात्रा ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में छात्रा भर्ती है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। नई बस्ती सफदरगंज निवासी अदनान और सुफियान ने नाम बदलकर जान-पहचान बना ली। छात्रा का मोबाइल नंबर लेकर बातें करने लगे। छात्रा को बहला-फुसला कर दोनों ने वीडियो बना लिया। मंगलवार को युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से रुपये मांगे। छात्रा ने मना कर दिया तो अदनान और सुफियान ने सोशल साइट पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रा ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। आनन-फानन परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।