{"_id":"62377417f727567610739f94","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp686559878","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने पर युवक को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने पर युवक को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के नगला वीरभान गांव में होली पर डीजे बजाने से नाराज कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव निवासी मनोज कुमार होली पर दरवाजे पर डीजे बजा रहा था। इसी से नाराज कुछ दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजन मनोज को सीएचसी ले गए जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। जहां घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल के पिता ने पुलिस को दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया मामले की जांच चल रही है।