फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पोल पर फाल्ट सही कर रहे लाइनमैन को लगा करंट

Mon, 21 Mar 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। बिजली का फाल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़ा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया और नीचे आ गिरा। ग्रामीणों ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के ग्राम मोहकमपुर निवासी मुकेश कुमार (31) बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह मिघौला गांव में हुए फाल्ट सही करने के लिए गया था। उसने डीपी पर काम करने के लिए जंपर खोलकर शट डाउन को वापस कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो भूलवश सिर्फ दो ही तार काटे, जबकि एक तार जुड़ा रह गया। जैसे ही उसने काम शुरू किया, करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे आ गिरा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में उसको सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed