{"_id":"6237737ad8f8976a0b4512c0","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6865595126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ाया
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के हुसेपुर करन गांव में चार माह पहले चार दर्जन भेडे़ं चोरी करने के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गुरसहायगंज के एक गांव में पकड़ लिया। जब पुलिस आरोपी को पकड़कर लौटने लगी तो ग्रामीणों ने अभद्रता कर उसे छुड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरी लाचार पुलिस को आखिरकार खाली हाथ ही लौटना पड़ गया।
थाना क्षेत्र के हुसेपुर करन गांव निवासी जसवंत सिंह पाल की 19 नवंबर की रात 48 भेड़ें चोरी हो गईं थीं। पीड़ित ने गुरसहायगंज कोतवाली के मधवापुर गांव निवासी प्रवीण कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। काफी प्रयास से तीन माह बाद आरोपी के खिलाफ चोरी का रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा को सौंपी थी। शनिवार को विवेचना अधिकारी दिलीप कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक राम सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंच गए और उसे दबोच लिया।
इसी दौरान होली खेल रहे दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस टीम की घेराबंदी कर अभद्रता करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया और भाग गए। पुलिस टीम काफी प्रयास के बाद भी आरोपी को दोबारा नहीं पकड़ पाई और लाचार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं हैं। दबिश के लिए गई टीम से मामले की जानकारी ली जाएगी।