{"_id":"6237737b47962652de3887d0","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp686559380","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक और शिक्षक के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक और शिक्षक के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
तिर्वा। गांधीनगर मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात में सैनिक और शिक्षामित्र के घर को निशाना बनाया। दोनों घरों से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है।
गांधीनगर मोहल्ला निवासी अभिनव द्विवेदी सेना में सैनिक हैं। पांच मार्च को वो छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की रात नौ बजे के करीब वे परिवार के साथ पैतृक गांव तिलसरा चले गए थे। इस दौरान चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़कर 2800 रुपये और करीब दो लाख के जेवर पार कर दिए।
पड़ोसी शिक्षामित्र औसान सिंह राजपूत के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरी के दौरान औसान भी परिवार के साथ मूल निवास जनेशपुर गांव में थे। चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।