{"_id":"62336d61b932ae64d71b61fa","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp686112075","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-विवाह के बाद पत्नी की कर दी हत्या, नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-विवाह के बाद पत्नी की कर दी हत्या, नौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। प्रेम-विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात छह दिन पुरानी है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के चौधरी सराय मोहल्ला निवासी पंकज ने गुरुवार को सदर कोतवाली में पवन, ससुर रामरतन, सास सुशीला देवी, ननद श्वेता, राधा, जसोदा, देवर हेमंत, चचिया ससुर छोटे लाल और कुसुम निवासी देवधरापुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 11 फरवरी 2021 को पवन ने उसकी बहन पारुल से प्रेम विवाह किया था।
इसके बाद से पवन और परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर बहन का उत्पीड़न करने लगे। 13 मार्च को जानकारी हुई कि बहन की ससुरालीजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचने पर बहन की लाश मिली जबकि अन्य सभी लोग फरार मिले। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।