{"_id":"62322cb55642fc41b542dcd3","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6860741169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डीसीएम भिड़ीं, चार घायल, जीटी रोड डेढ़ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डीसीएम भिड़ीं, चार घायल, जीटी रोड डेढ़ घंटे जाम
विज्ञापन
हादसे के बाद जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर। जीटी रोड पर कस्बा सिकंदरपुर के पास ओवरटेक की होड़ में दो डीसीएम भिड़ गईं। हादसे में एक डीसीएम के चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे की वजह से लगे जाम से डेढ़ घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
बुधवार को जीटी रोड पर छिबरामऊ से कानपुर की तरफ जा रही दो डीसीएम सिकंदरपुर में आगे निकलने की होड़ में आपस में भिड़ गईं। एक डीसीएम ने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी और फिर दुकान की दीवार को तोड़ते हुए कृष्णा प्रदूषण जांच केंद्र की दीवार में घुस गई। डीसीएम ने दुकान के पास साइकिल लिए खड़े ग्राम रतनपुर निवासी विपिन (14) व साहिल (12) पुत्रगण सुखदेव बाथम को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी डीसीएम ने दुकान के पास खड़ी दो बाइकों को अपनी चपेट में लेते हुए कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रहे टेंपो भिड़ गई। हादसे में टेंपो में सवार ग्राम सराय गोपाल निवासी मुस्तकीम (35) घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक ग्राम सिरौली जिला एटा निवासी कैलाश (40) उसकी स्टीयरिंग में फंस गया। दूसरी डीसीएम का चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल भिजवाया, जहां से चारों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, कानपुर की तरफ जा रही दो डीसीएम के हादसाग्रस्त होने के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह ने काफी प्रयास के बाद जाम खुलवा पाया। जिससे डेढ़ घंटे बाद जीटी रोड पर यातायात बहाल हो सका।
बाल कटवाने आए थे भाई
क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी विपिन व साहिल साइकिल से बाल कटवाने के लिए आए थे। वहीं ग्राम सराय गोपाल निवासी मुस्तकीम टेंपो से गुरसहायगंज से घर वापस आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद एक डीसीएम का चालक मौके से भागा
हादसे के बाद एक डीसीएम का चालक कैलाश घायल हो गया, जबकि दूसरी डीसीएम का चालक ग्राम सुल्तानपुर रुपधानी जनपद एटा निवासी नेत्रपाल सिंह भाग निकला।