{"_id":"622a50e6e3781c757030901f","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp684955836","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को सांड़ ने पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को सांड़ ने पटका, मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज। खरीदारी कर बाइक पर घर लौट रहे युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने जबरदस्ती शव को घर ले जाने का प्रयास किया। इसको लेकर मृतक के परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पोस्टमार्टम न कराने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
थाना तिर्वा के गांव वनपुरा निवासी ओमवीर प्रजापति 19 वर्षीय पुत्र विकास के साथ यादव नगर गांव में एक काम से आए थे। यहां से विकास बाइक लेकर गुरसहायगंज बाजार में खरीदारी करने आया था। शाम करीब पांच बजे बाइक से यादव नगर जा रहा थे कि ग्राम बनियानी के निकट जंगल से निकले सांड़ ने बाइक में जोर से टक्कर मार दी।
विकास गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक श्री राम पटेल पुलिस बल के साथ गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। वे शव को ट्रैक्टर की ट्राली में रखकर घर ले जाने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर शव का पंचायत नामा भर परिजनों को सौंप दिया गया। पिता ओमकार ने बताया विकास कक्षा 9 में पढ़ रहा था।