फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

मंदिर में दर्शन करने गए परिवार से मारपीट

Tue, 01 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
सदर कोतवाली में एसआई सुरेंद्र कुमार को घटनाक्रम बताता पीड़ित परिवार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के प्राचीन मंदिर में दर्शन को गए एक परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार ने सदर कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौधरीसराय मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक दुबे ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के प्राचीन बाबा गौरीशंकर मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने को गए थे। मंदिर में भीड़ भी अधिक थी। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोग परिवार के लोगों के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आई परिवार की महिलाओं के साथ भी हाथापाई की। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आकर मामला शांत कराया। वहीं इसी बीच किसी युवक ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार के साथ शिकायत करने सदर कोतवाली पहुंचा और चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसआई सुरेंद्र कुमार का कहना है मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed