{"_id":"621bbb557c3dc5672159af26","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6829400171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद घर व निजी विद्यालय को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बंद घर व निजी विद्यालय को बनाया निशाना
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते सिटी इंचार्ज विनय शर्मा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। चोरों ने शनिवार रात बंद मकान व निजी स्कूल को निशाना बनाते हुए यहां से नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी शहजाद अहमद ने बताया कि उसके भाई दिलनवाज परिवार के साथ मुंबई गए हैं। उनके मकान में देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया और घुस आए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखी सेफ के ताले तोड़ उससे नकदी व जेवर पार कर दिए। रविवार की सुबह जब उसने भाई के मकान का ताला टूटा हुआ देखा तो सूचना पुलिस को दी। चोरों की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। उसने बताया कि घर से एक 15 ग्राम की सोने की चेन, 25 ग्राम का सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी, कान की बाली, चांदी के तोड़े व 70 हजार की नकदी पार कर दी गई।
शशिभूषण शुक्ला उर्फ मोनू ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित मोहल्ला किदवई नगर में वीडीएसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल संचालित है। इसके वे प्रबंधक हैं। रविवार की सुबह जब स्कूल पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो ऑफिस में लगे कैमरे का डीवीआर गायब थे। इसके अलावा अलमारी में रखे 42 हजार रुपये, लैपटॉप, सहारा इंडिया के दो लाख रुपये के कागजात गायब थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घर में कुछ भी सामान नहीं था, चोर कुछ भी लेकर नहीं गए हैं। स्कूल में हुई वारदात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में स्थापित मां काली मंदिर में बीती रात चोरों ने घंटा व स्थापित काली मां की मूर्ति को चुरा लिया। रविवार की सुबह जब मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सिया मिश्रा पूजा करने के लिए पहुंची तो वहां मुख्य प्रतिमा व अन्य मूर्ति गायब थी। मंदिर में चोरी की सूचना शैलेंद्र स्वर्णकार को दी गई। ग्रामीणों ने मूर्तियों की तलाश पड़ोस में स्थित सरसों के खेत व रामलीला मैदान के पास की लेकिन कुछ पता नहीं लगा।