{"_id":"621926f8cd96564abf7645f7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6826035105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा या हत्या: पानी में डूबकर हुई थी बारेलाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा या हत्या: पानी में डूबकर हुई थी बारेलाल की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के धीरपुर गांव के ब्रजेश उर्फ बारेलाल की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था। रिपोर्ट में बारेलाल के चेहरे पर आंख के ऊपर चोट का एक निशान भी मिला है। इससे मामला हत्या और हादसे के बीच उलझ गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
धीरपुर गांव निवासी ब्रजेश उर्फ बारेलाल का शव गुरुवार को कस्बा विशुनगढ़ के जीप अड्डा के पास स्थित एक तालाब में तैरता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बारेलाल की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इस बात की पुष्टि थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने भी की। उन्होंने बताया कि बारेलाल की आंख के ऊपर चोट का एक निशान भी मिला है। रिपोर्ट के अनुसार बारेलाल की मौत सोमवार व मंगलवार की रात हुई थी। हालांकि पोस्टमार्टम में बारेलाल का विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।
बता दें कि बृजेश उर्फ बारेलाल रविवार की शाम को चार बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। बारेलाल की पत्नी सीता देवी ने कुशलपुर गांव निवासी मुनेश, धीरपुर निवासी सुरेंद्र व संजीव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों का नहीं लगा सुराग
बृजेश उर्फ बारेलाल के लापता होने के बाद सोमवार को उसकी पत्नी सीता देवी ने तीन लोगों के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं थीं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस की टीमें कन्नौज के अलावा फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद व मैनपुरी जिले में दबिशें दे रहीं हैं।
गिरफ्तारी के बाद खुलेगा राज
बारेलाल की मौत का राज नामजद आरोपियों के पास है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ हो सकेगा कि बारेलाल खुद तालाब में गिर गया था या रंजिश के तहत तालाब में धक्का दिया गया था।
--------