{"_id":"6219264d162c8c4ed351b6ba","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp682603011","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बंधक बनाकर टेंपो चालक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को बंधक बनाकर टेंपो चालक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कन्नौज। परिजनों से नाराज होकर घर से निकली छात्रा को टेंपो चालक ने बंधक बना लिया। औरैया जिले में एक गांव में दो माह तक बंधक बनाकर चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दबिश देकर पीड़िता को मुक्त कराकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 12 में पढ़ती है। करीब दो माह पूर्व पिता से नाराज होकर वह घर से निकल आई थी। तिर्वा से बेला रूट पर टेंपो चलाने वाले औरैया के बेला मल्हौसी निवासी अरविंद कठेरिया उर्फ भगत (45) से उसकी मुलाकात हो गई। अरविंद ने उसे टेंपो में बैठा लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। अरविंद छात्रा को लेकर अपने रिश्तेदार के गांव लेकर पहुंचा। यहां उसने छात्रा को बंधक बनाकर दो माह तक दुष्कर्म किया।
इधर, लापता छात्रा के परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद पीड़िता को खोज निकाला। आरोपी टेंपो चालक अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।