{"_id":"6217d4e76693e54c1e58b93a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6824108165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से गायब युवक का शव तालाब में मिला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से गायब युवक का शव तालाब में मिला, मचा हड़कंप
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/विशुनगढ़। चार दिन पहले घर से निकले युवक का शव एक तालाब में उतराता हुआ मिला। मृतक की आंख के ऊपर व होंठ पर चोटों के निशान थे, जिससे उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को भी उठाया है।
गुरुवार को विशुनगढ़ के जीप अड्डा के पास स्थित तालाब की तरफ जब कुछ लोग गए तो एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। तालाब में शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर सीओ शिव कुमार थापा, थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त ग्राम धीरपुर निवासी बृजेश उर्फ बारेलाल के रूप में की गई। सूचना पाकर बृजेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपहृत युवक का शव मिलने की सूचना पाकर एसओजी टीम भी थाने पहुंच गई। मृतक की आंख के ऊपर व होंठ पर चोटों के निशान थे, जिससे उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बृजेश रविवार की शाम को दोस्तों के साथ घर से निकला था इसके बाद नहीं लौटा। बृजेश की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को भी उठाया है। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
मृतक की पत्नी सीता देवी ने कुशलपुर गांव निवासी मुनेश, धीरपुर गांव निवासी सुरेंद्र व संजीव के खिलाफ पति की अपहरण की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज कराई थी। पत्नी का आरोप था कि तीनों युवक रविवार की शाम को उसके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। जब वह वापस नहीं लौटे तो उन्होंने तलाश शुरु की। जानकारी करने पर पता लगा कि पति ने एक विद्यालय परिसर में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी की थी, जिसके बाद से उसका पता नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के 72 घंटे बाद भी तीनों में से कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपियों की तलाश में बुधवार को पुलिस ने मैनपुरी व फिरोजाबाद जनपद में छापेमारी की है।
जहां की पार्टी, वहां से पांच सौ मीटर दूर मिला शव
जिस विद्यालय के परिसर में बैठकर बृजेश उर्फ बारेलाल ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी, उससे पांच सौ मीटर दूर तालाब में उसका शव उतराता हुआ मिला। इस शव को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दबी जुबान में कुछ लोगाें का कहना था कि तालाब के आस-पास भी बृजेश की तलाश की गई थी लेकिन वह नहीं मिला। लोग रात में शव तालाब में फेंके जाने की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं।
आखिर कहां गया बृजेश का मोबाइल
बृजेश रविवार की शाम को घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। रात भर की तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने सोमवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि सोमवार सुबह पौने नौ बजे के करीब उसकी लोकेशन छिबरामऊ-विशुनगढ़ मार्ग पर थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। बृजेश का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब जेबें तलाशीं तो उसका मोबाइल नहीं था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या उसका मोबाइल हत्यारोपियों के पास ही है या फिर उसकी हत्या सोमवार की सुबह के बाद की गई है।
खेती कर परिवार का पेट पालता था बृजेश
ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश उर्फ बारेलाल खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी जून 2007 में फर्रुखाबाद जिले की सीता के साथ हुई थी। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। अपने पिता के शव पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।