{"_id":"6217d424f4d54147f00a175d","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp682410661","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.30 लाख
विज्ञापन
तिर्वा। नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने महिला से 1.30 लाख रुपये ठग लिए। दो वर्ष बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर महिला ने रुपये वापस मांगे। रुपये नहीं मिलने पर महिला ने युवक के घर पर जाकर हंगामा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
तालग्राम थाना क्षेत्र के पहलपुर्वा गांव निवासी गिरजा देवी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गोढीपुर्वा गांव निवासी संतराम व संगरा गांव निवासी नंदराम ने मिलकर दो वर्ष पूर्व बेटी कोमल को स्वास्थ्य विभाग मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये भी ले लिए थे। दो वर्ष बाद भी नौकरी नहीं मिल सकी। जब उसने दोनों युवकों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने 30 हजार रुपये वापस किए और एक लाख रुपये बाद में देने की बात कही। जब दोनों ने रुपये वापस नहीं किए तो महिला ने गुरुवार को संतराम के घर जाकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने संतराम व नंदराम को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में गिरजा देवी ने पुलिस को तहरीर सौंप दी। इसके बाद दोनों युवकों ने जल्द पैसा वापस करने की बात कही तो पुलिस ने दोनों का समझौता करा दिया। कोतवाल प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पैसा वापस करने की बात कहीं है।