{"_id":"6215274896789223524b6090","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6820401148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला जिला बदर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला जिला बदर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
नमूने एकत्रित करती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। इलाके के नगला समाधान गांव में जिला बदर चल रहे हत्यारोपी का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के नगला समाधान गांव में जिला बदर चल रहे शिवा यादव उर्फ प्रबल प्रताप सिंह (25) का शव घर के रसोईघर की छत में लगे पंखे के हुक में गमछे से लटका मिला। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उनका बेटा गांव आया था। जिला बदर होने के कारण सोमवार की शाम को खाना खाकर पुलिस से बचने के लिए पुराने मकान में सोने के लिए चला गया। मंगलवार की सुबह काफी समय गुजर जाने के बाद भी जब वह नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने जाकर देखा तो किचन का दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि मकान का अगला व पिछला दरवाजा खुला पड़ा था। किचन के दरवाजे में लगी जाली से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया।
सूचना पर पहुंचे नादेमऊ चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्रित कर जरूरी वस्तुओं को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मृतक को 22 जनवरी को जिला बदर किया गया था। वह पुलिस अभिलेखों में हिस्ट्रीशीटर भी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।