फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पति पत्नी ने एक दूसरे पर किया धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
crime,kannauj,kannauj news
लहूलुहान पति व चारपाई पर बैठी पत्नी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। मोहल्ला चौधरियान में किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच धारदार हथियार चल गए। पुलिस ने घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को सैफई रेफर किया गया है।

मोहल्ला चौधरियान निवासी अनिल का किसी बात को लेकर पत्नी रीना से विवाद शुरू हो गया। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। रीना को सैफई रेफर कर दिया। रीना ने बताया कि शनिवार की सुबह घर पर मौजूद थी। उसी समय पति नकाब बांधकर आया और पीछे से गर्दन पर फरसे से प्रहार कर दिया। अनिल ने बताया कि रीना कई दिनों से तलाक मांग रही थी, उसी के चलते विवाद शुरू हुआ था। रीना ने कुल्हाड़ी से हमला किया था। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed