{"_id":"620943be94074167fd12011e","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6804606166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट में युवक घायल
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नरुइया गांव में अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
नरुइया गांव निवासी अनुज तिवारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने गांव के बाहर बाइक के साथ खड़ा था। इसी दौरान गांव के नीलेश यादव, धीरे यादव, अंकित यादव, ओमवीर आए और एक पार्टी के पक्ष में वोट देने को कहने लगे। उसने वोट देने को मना करते हुए दूसरी पार्टी को वोट देने की बात कही।
यह सुनकर वोट मांगने आए लोग आगबबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। अंबुज ने जब गाली देने को माना किया तो मारपीट करने लगे, जिससे घायल हो गए। मारपीट की सुनकर गांव के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अंबुज की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के नीलेश ने भी अनुज समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। घायल नीलेश को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।