{"_id":"61fd701b8a01c100543b9d02","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp678883878","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 14 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 14 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक मामले में आठ और दूसरे मामले में छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी अफरोज की पुत्री निशा खान का विवाह एक साल पूर्व गांव के ही अनीस के साथ किया हुआ था। निशा का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये व कार मांग रहे थे। उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के अलावा सास बानो बेगम, देवर नाजिम, नंद सबीना, जेठ रहीस, बहनोई रुखसार, छिबरामऊ निवासी नंद शबाना बेगम, नंदोई रुखसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के गांव रजलामऊ निवासी फैमुद्दीन ने पुत्री सलमा का विवाह गांव के ही शाहरुख के साथ आठ वर्ष पूर्व किया था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के अलावा सास रिहाना, ससुर वहीद, नंद उजाला, इरम व फारुख पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के भिकापुर्वा गांव निवासी सोनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर का काम कर रही थी। तभी ससुरालियों ने उसे गली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)