{"_id":"61ed9664a26c6d50bf2f8f82","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6769194149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बरामद अवैध शस्त्रों के साथ पकड़े गए लोग। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चल रही शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शनिवार रात मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, एसएसआई मोहम्मद तौकीर, एसआई श्रीराम पटेल, कांस्टेबल अविनाश चंद्र दुबे, निशांत, अभय प्रताप सिंह ने समधन के गोरी नवादा मोहल्ले में छापा मारा। यहां एक मकान में अवैध रूप से चल रही शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने वहां से चार तमंचे 12 बोर, चार तमंचे 315 बोर और कई कारतूस और खोखा बरामद किए है। इसके साथ ही शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लगी रही, जिन्हें पुलिस ने लाठियां पटक कर खदेड़ दिया।
इस दौरान पुलिस ने अवैध शस्त्र बना रहे कस्बा समधन निवासी राशिद, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी इरशाद, इस्लाम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।