{"_id":"61eaf84333412d380068b1aa","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp676598239","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्जी खेलते हुए युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्जी खेलते हुए युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
इंदरगढ़। मोबाइल पर लगातार पब्जी गेम खेलने से एक युवक की मौत हो गई। युवक गेम का आदी हो चुका था। हादसा दिल्ली में हुआ है। युवक का शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इंदरगढ़ का निवासी बिल्लू (22) कुछ दिन पहले दिल्ली में नौकरी के सिलसिले से गया था। फिर दिल्ली में ही एक निजी कंपनी में युवक नौकरी करने लगा। दिल्ली में अपने कमरे में गुरुवार को बिल्लू मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहा था। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने अनन फानन में युवक को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार सुबह परिजन शव को घर ले आए। दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
रात-रात भर खेलता था पब्जी
युवक के पिता पुत्तन ने बताया कि बिल्लू मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने का आदी हो चुका था। रात रातभर बिल्लू मोबाइल पर पब्जी गेम खेलता रहता था। कई बार परिजनों ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया था। पर, बिल्लू को मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गई थी। बिल्लू की पत्नी और एक डेढ़ साल का पुत्र अमन है।