{"_id":"61e9a3485cb2e9016253471b","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp676418394","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की दो करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की दो करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
छिबरामऊ। कपड़ा व्यापारी सोहेल की हत्या के सात आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी दो करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा हत्यारोपियों की अन्य संपत्तियों की भी जांच चल रही है।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी इरशाद खां पुत्र मैकू खां, जुल्फिकार, हाशिम, राशिद पुत्रगण निसार खां, शहनवाज, शीबू व अरसद पुत्रगण सलीम ने 27 अप्रैल की देर शाम कपड़ा व्यापारी सोहेल उर्फ सोनू की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई भी की गई। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की संपत्ति की जांच शुरू की।
डीएम के आदेश पर हत्यारोपियों की दो करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। अब पुलिस हत्यारोपियों की अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि साल 2008 में भी एक बच्चे की हत्या के मामले में भी इरशाद खां व जुल्फिकार खां के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। साल 2011 में भी इरशाद व जुल्फिकार के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साल 2021 में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी कई अन्य मुकदमे हैं।