फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

किसान की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तालग्राम। डेरी पर दूध देकर एक जनवरी को देर शाम घर लौट किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव जोगिन डेेरा पुलिया के पास से मिला था। पुलिस ने बुधवार को 18 दिन बाद खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के मुकदमे में सुलह न करने पर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के खजुरियन नगला गांव निवासी सोबरन सिंह एक जनवरी देर शाम बमरौली गांव की दूध डेरी से दूध देकर घर लौट रहे थे। उनका शव जोगिन डेरा के पास पुलिया पर मिला था। पुत्र मनोहर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम और जांच के दौरान हत्या की पुष्टि हुई थी। स्वाट टीम और थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने तेराजाकेट चौराहे के पास से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि फर्रुखाबाद थाना मोहम्दाबाद, महोई डूगरपुर निवासी मानसिंह, तिर्वा कोतवाली के उहिदापुर गांव निवासी श्याम प्रताप किसान के रिश्तेदार की हत्या के मामले में जेल में हैं। इसकी पैरवी तालग्राम खजुरियन नगला किसान सोबरन सिंह कर रहे थे। सुलह समझौता न करने पर मान सिंह ने किसान को ठिकाने लगाने की ठान ली। गांव के विनोद के साथ मिलकर एक जनवरी को सोबरन सिंह की हत्या कर शव पुलिया के पास फेंक दिया। एसओजी प्रभारी विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह, संजीव सिंह, मनीचंद्र और अमित कुमार ने आरोपी मान सिंह और विनोद को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed