{"_id":"61e1c2a24dc0167f062d3469","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6753539183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कन्नौज। फर्जी अंक पत्रों के आधार पर बर्खास्त नौ शिक्षकों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब इन शिक्षकों से वेतन की रिकवरी की जाएगी। बीएसए ने रिकवरी की नोटिस जारी कर दी है। इन शिक्षकों में किसी से तीन तो किसी से छह माह का वेतन रिकवरी होनी है।
बीएसए ने इन नौ शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश बीईओ को दिए हैं। शुक्रवार को बर्खास्त नौ शिक्षकों के खिलाफ किसी बीईओ ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। माना यह जा रहा है कि आधा दर्जन बीईओ का गैर जनपद तबादला हो गया है। वे रिलीव होने का इंतजार कर रहे हैं। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती में 1488 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिनके शैक्षिक अभिलेखों का आनलाइन सत्यापन कराया गया, तो 22 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी मिले। बीएसए ने सुनवाई के लिए तीन नोटिस भेजी, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस भेजा गया। बीएसए ने गुरुवार को पहले चरण के नौ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया और उन्हें वेतन रिकवरी का नोटिस भेजा है।
छिबरामऊ के बीईओ सुनील दुबे का कहना है कि बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इनके क्षेत्र से दो शिक्षक हैं। वहीं तालग्राम के बीईओ पवन द्विवेदी का कहना है कि बर्खास्तगी का पत्र आ गया है। शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।