{"_id":"61dc79ef8abd4a67803b99e2","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp674645743","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म घोटाले की पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट ृ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म घोटाले की पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट ृ
विज्ञापन
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म घोटाले की पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने चार्जशीट में निजी गेस्ट हाउस मालिक और उसके सहयोगी पर फर्जी लोगों लगाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इससे अब आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शहर के तिर्वा-कन्नौज रोड पर शरीफापुर गांव में स्थित शिवाय गार्डन गेस्ट हाउस एवं मैरिज हाल में 28 सितंबर 2020 को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत कई नेताओं ने 341 यूनिफार्म के बंडल, रील, बटन, कालर समेत कई सामाग्री बरामद की थीं। तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी केेके ओझा ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बांटने के लिए यूनिफार्म तैयार होने की पुष्टि की थी। इसके बाद 23 अक्तूबर को केके ओझा ने सदर कोतवाली में गेस्ट हाउस मालिक प्रकाश चंद्र कटियार, उनके बेटे आशीष कटियार और सदन कुशवाहा निवासी सरायमीरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोरोना से ग्रसित होकर 26 अप्रैल 2021 को प्रकाश चंद्र कटियार की मौत हो गई थी। मामले की विवेचना कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में उन्होंने गेस्ट हाउस मालिक आशीष कटियार और सदन कुशवाहा पर नेशनल आजीविका मिशन के नाम का फर्जी लोगो लगाकर यूनिफार्म तैयार कराकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। विवेचक ने बताया कि कई लोगों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है।