फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

इत्र कारोबारी फौजान महिला के बैंक खातों से 50 से अधिक कंपनियों का लेनदेन

Sat, 08 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को मलिक कॉप्लेक्स स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचकर फौजान मलिक और उनके परिवार के लोगों के खातों और लॉकरों को खंगाला। टीम ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों की माने तो टीम को इन खातों से 50 से अधिक कंपनियों का लेनदेन मिला है। इस पर वह जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर और कारखानों पर 31 दिसंबर से आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को टीम फौजान मलिक और उनके भाई खुर्रम मलिक के साथ एचडीएफसी बैंक पहुंची। यहां टीम ने फौजान मलिक और उनके भाई के लॉकर और बैंक खातों को डिटेल खंगाले।
विज्ञापन

यह बैंक फौजान मलिक की निजी मार्केट में है। बताया जा रहा है कि बैंक के खातों से करीब 50 से अधिक कंपनियों से लेनदेन किया गया है। बैंक डिटेल निकालने के बाद अब टीम इन कंपनियों के संचालकों और कर्मचारियों से भुगतान के बारे में जानकारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे से शाम पांच बजे तक टीम बैंक में छानबीन करती रही। इसके बाद टीम एक निजी होटल में पहुंची। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी टीम फौजान मलिक और उनके भाई के बैंक खातों की छानबीन करेगी। टीम गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में तीनों भाइयों को लेकर पहुंची थी और खातों की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed