{"_id":"61d889a08202121be438629a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp674121532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारोतोप में प्रधान पूर्व प्रधान पक्ष में फिर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारोतोप में प्रधान पूर्व प्रधान पक्ष में फिर मारपीट
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली के सारोतोप गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान का पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। प्रधान पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सारोतोप में गांव में प्रधान नूरआलम और पूर्व प्रधान नूरजहां पक्ष के बीच कई सालों से तनाव चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई खूनी संघर्ष हुआ। शुक्रवार को प्रधान के चचेरे भाई तौहिद और नूरजहां के पक्ष कलीम व नदीम के बीच मारपीट हो गई। इसमें तौहिद घायल हो गया।
घायल तौहिद ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रधान नूरआलम ने बताया कि 25 नवंबर को नमाज करने जाते समय उनके पिता नफीस अली को पूर्व प्रधान नूरजहां के बेटों और समर्थकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। अब उनके चचेरे भाई को घायल कर दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।