{"_id":"61bf76dc6ff2bd22af09ffc3","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp670523816","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यापारी को मारपीट कर दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा व्यापारी को मारपीट कर दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे के सरोजनी नगर में रहने वाले मुर्गा व्यापारी से मारपीट कर दो लाख रुपये लूट लिए गए। इसके अलावा खड़िनी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास से चोरों ने ट्रक में चोरी की। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
सौरिख के मोहल्ला सरोजिनी नगर निवासी मुर्गा व्यापारी रिहान सिद्दीकी रविवार को भोर में लगभग चार बजे साथी चांद बाबू के साथ औरैया के ऐरवाकटरा से मुर्गा खरीदने पिकअप से जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास पार करते ही दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया। रिहान सिद्दीकी ने जब पिकअप को भगाने का प्रयास किया तो अनियंत्रित होकर ब्लॉक मुख्यालय के पास रोड किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। उसी समय बदमाशों ने दबोच कर मारपीट करते हुए जेब व पिकअप में रखे दो लाख 20 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। मारपीट में व्यापारी के चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
खड़नी कस्बा में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों से आगे का शीशा हटाकर राजपुर करना निवासी मालिक सत्यपाल की जेब में रखे 75 सौ रुपये व चालक मोनू शुक्ला की जेब से दो मोबाइल बदमाशों ने निकाल लिए। वहीं पास में खड़े बिहार के ट्रक को भी निशाना बनाते हुए 32 हजार की नगदी चुरा ली गई।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने एक्सप्रेसवे पर पीली पट्टी पर खड़े ट्रक का शीशा तोड़ कर लूटने का प्रयास किया। जानकारी होने पर चालक ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश बाइकों से फरार हो गए। ताबड़तोड़ हुई लूट व चोरी की वारदातों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।