फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

कानपुर नगर के शिक्षकों ने कन्नौज के शिक्षक को पीटा

Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
अनुदेशक को पीटते शिक्षक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के अनुदेशक को कबड्डी खेल के मानकों का विरोध करना महंगा पड़ गया। कानपुर नगर के 12 से अधिक शिक्षकों ने अनुदेशक को दौड़ा कर पीटा। बीच बचाव कर रहे तीन शिक्षक भी चोटिल हुए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने एडी बेसिक को पत्र लिखकर शिक्षकों को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

मंडलीय स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग का 15, 16 और 17 को कानपुर नगर के स्व. रतनलाल शर्मा स्मारक क्रीड़ा स्थल पर प्रतियोगिता चल रही है। इसमें जिला स्तर पर लगभग 150 चयनित छात्र शामिल हुए हैं। गुरुवार को कबड्डी के मैदान के मानकों को लेकर अनुदेशक ने विरोध जताया। अनुदेशक को वहां विरोध करना महंगा पड़ गया। कानपुर नगर के 12 से अधिक शिक्षकों ने अनुदेशक को दौड़ा कर पीटा। अनुदेशक बार-बार उन शिक्षकों केे सामने हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है।
विज्ञापन

उसके बावजूद अनुदेशक को जमकर पीटा। इससे अनुदेशक गंभीर रूप से चोंटे आईं। बीच बचाव में पहुुंचे शिक्षक भी मार खा गए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए संगीता सिंह ने संज्ञान लेकर बीएसए कानपुर नगर से इन शिक्षकों को चिह्नित करने की मांग की। कानपुर नगर के तीन शिक्षक राजेश यादव एसआरजी, अंकित गौड़, अमित और अन्य साथी शिक्षक चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो निदेशालय और शासन में शिकायत करेंगी। उन्होंने वहां मौजूद बीईओ तालग्राम को इन शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अनुदेशक को उचित इलाज के लिए दो बीईओ के साथ कानपुर रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed