फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

नहीं बनी बात, एसपी के निर्देश से दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
सौरिख। कस्बे की रहने वाली युवती दो दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ लापता हो गई थी। पुलिस युवक और युवती को खोजकर थाने ले आई। इधर, भनक लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। वे एसपी से बात कर मुकदमा लिखाने पर अड़ गए। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती को 10 दिसंबर को कस्बा निवासी युवक घर से ले गया था। युवती के गायब होने की भनक लगते ही दादी ने पुलिस को तहरीर दी। युवक के परिजन युवती को तलाश कर घर ले गए, तभी पुलिस को भनक लग गई। दोनों को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने से भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने एसपी प्रशांत वर्मा से वार्ता कर युवक के खिलाफ मुकदमा लिखाने पर अड़ गए। युवती का कहना था कि वह युवक के साथ जाएगी। मामले को बढ़ता देख एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए कन्नौज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed