{"_id":"61afaa4dc5e59068eb124063","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp668298585","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कन्नौज। जीजा ने नाबालिग साली के साथ ससुराल में छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोरगुल पर घर पहुंची सास के विरोध करने पर मारपीट कर गले से एक सोने के चेन छीन ली। सास ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने हरदोई मोड़ के पास एक गांव में रहने वाले नफीस के साथ बड़ी बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद नफीस उसकी 16 साल की बेटी पर खराब नजर डालने लगा। इसी को लेकर बड़ी बेटी और नफीस के बीच वाद विवाद होने लगा।
25 नवंबर की दोपहर छोटी बेटी घर पर थी। वह पड़ोसी में गई थी। इसी बीच नफीस, नईम, आकिदा, रुबी और रहीस घर आए और छोटी बेटी से पूछताछ की। इसके बाद नफीस और नईम ने छोटी बेटी को अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर नईम ने तमंचा सटाकर धमकी दी। नफीस और नईम ने छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी ने शोर मचाया तो वह घर पर पहुुंच गई। विरोध किया तो महिला को भी पीटा और सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने सदर कोतवाली में अब कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया है।