{"_id":"61a90eba9260087cdb5dd025","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6673452181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, थाने में भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, थाने में भी हंगामा
विज्ञापन
थाने में मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। भटपुरी रोड पर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज व मारपीट हुई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां भी एक पक्ष ने समर्थकों के साथ हंगामा किया।
भटपुरी रोड स्थित जमीन को लेकर इंदिरा नगर निवासी कमरूद्दीन एवं सुभाष नगर निवासी फैसल अली के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना पर दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। गालीगलौज व मारपीट शुरू हो गई। विवाद के चलते राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एक पक्ष अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचा और यहां भी हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।