फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

तखत पर पड़ा मिला दिव्यांग किशोरी का शव

Sun, 04 Apr 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। सौरिख क्षेत्र के उड़ेलापुर में घर के अंदर पड़े तखत पर दिव्यांग किशोरी का शव मिला। फील्ड यूनिट के साथ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पोस्टमार्टम में जहर के असर से मौत की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारी घटना को आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम उड़ेलापुर निवासी राजेश कुमार जाटव राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह मजदूरी करने के लिए खानपुर गया था। पत्नी मंजू देवी अपनी पुत्री सोनम के साथ खेतों पर गेहूं की कटाई करने गई थी। घर पर 20 वर्षीय बेटी काजल के साथ 13 वर्षीय दिव्यांग बेटी नेहा, जतिन और सलोनी मौजूद थीं। शनिवार करीब शाम पांच बजे घर के अंदर पड़े तखत पर नेहा पड़ी मिली। इससे परिजन उसे सीएचसी ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। रविवार को सुबह सात बजे मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट टीम पहुंच गई और छानबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में जहर के असर से मौत की बात सामने आई है। इसके साथ विसरा भी सुरक्षित किया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि फिलहाल परिवार के लोगों व अन्य एक युवक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed