{"_id":"60a157ad8ebc3e4b3b57d1c8","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-gunshot-kannauj-news-knp628783543","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में शिक्षक को गोली मारी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में शिक्षक को गोली मारी, भर्ती
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में रविवार देर शाम चुनावी रंजिश के चलते एक शिक्षक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से वे घायल हो गए। घटना रविवार रात की है। शिक्षक को छिबरामऊ के 100 शय्या अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तनाव देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गयी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी शिक्षक हिमांशु (25) रविवार शाम को गांव के बाहर स्थित खेत गए थे। अचानक पहुंचे बाइक सवार चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हिमांशु शाक्य के पेट में गोली लग गई। वह घटनास्थल पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े। बाइक सवार बदमाश एक बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीण घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में 100 शय्या छिबरामऊ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। घायल शिक्षक हसेरन ब्लाक के गपचरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।