{"_id":"62683a4eaa468671cd5c2298","slug":"crime-jam-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6934826154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रख कर परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रख कर परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
विज्ञापन
मृतक के पिता को समझाते सीओ दीपक दुबे। ।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर। ट्रैक्टर की टक्कर से जान गंवाने वाले बाइक सवार के परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार को मुआवजे की मांग को लेकर फगुआ भट्ठा के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ ने परिजनों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्रामरजाईमऊ राजा गांव निवासी शिवा बाथम को इंदरगढ़ लौटते समय तिर्वा गांधी चौक पर टैंकर की टक्कर से मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर भट्ठा के पास सड़क पर मंगलवार सुबह जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पर सीओ दीपक दुबे और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। काफी देर बाद सीओ ने मृतक के पिता बलवीर और परिजनों को समझाबुझाकर जमा खुलवा दिया।
अतिक्रमण से हो रहे हादसे, लोगों ने की हटाने की मांग
युवक की मौत के बाद जाम लगाए लोगों ने तिर्वा कस्बा में अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ग्रामीण ने बताया कि तिर्वा कस्बा में दुकानदारों ने मार्गों पर अतिक्रमण कर लिया है। यहां पर लोगों फुटपाथ पर भी कब्जा किए हैं। ईओ उमेशचंद्र का कहना है कि एसडीएम का आदेश जारी किया है।