{"_id":"600725278ebc3e31c965d7b0","slug":"crime-hanging-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp606974876","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला बीएड छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला बीएड छात्र का शव
विज्ञापन
रोते-बिलखते सौरभ यादव के परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। मैनपुरी जनपद के बीएड छात्र का शव सरैया में मंगलवार को एक पेड़ पर फंदे में लटका मिला। छात्र सोमवार सुबह से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी राजेश्वर अपने खेत में शिवाला रोपने पहुंचे तो पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका देख दंग रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त मैनपुरी जनपद के ग्राम नगला कंज जासमई निवासी सौरभ यादव(22) पुत्र जयदन सिंह के रूप में हुई। सौरभ के पिता एक इंटर कालेज में सिक्योरिटी गार्ड हैं। जानकारी पर एसआई सतीश चंद्र यादव व आनंद पांडेय पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सौरभ बीएड का छात्र था। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब घर से निकला था। इसके बाद से पता नहीं चल रहा था।
घटनास्थल की दूरी सौरभ के घर से महज डेढ़ किलोमीटर के करीब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि सौरभ परिजनों के आलू बेचने का हिसाब मांगने पर नाराज होकर घर से निकल आया था। इसके बाद नहीं लौटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सौरभ की मौत से बुझा घर का इकलौता चिराग
सौरभ यादव पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह घर में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। माता-पिता व बहनें रो-रोकर बेहाल थीं। घटनास्थल से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर तीन दोने, एक क्वार्टर शराब, एक पानी की बोतल, मूंगफली, माचिस रखी मिली। इससे परिजन घटनास्थल पर सौरभ के अलावा और भी लोगों के होने का शक जता रहे हैं।