{"_id":"62cb12417269297ee5287615","slug":"crime-fighting-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp706872291","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : मस्तियापुर कांड में 19 लोगों पर बलवा की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : मस्तियापुर कांड में 19 लोगों पर बलवा की रिपोर्ट
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के मस्तियापुर में शनिवार रात हुए बवाल में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में घायल हुए 11 लोगों में से हालत गंभीर होने पर दो को मेडिकल कॉलेज में और चार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मस्तियापुर में शनिवार को कुछ लोग चकरोड बंद कर रहे थे। इस पर गांव निवासी अभिषेक राजपूत ने आपत्ति जताई थी तो इन लोगों ने उसे पीटकर वीडियो वायरल कर दिया था। इसकी शिकायत अभिषेक ने शनिवार की दोपहर ही पुुलिस से की थी । शिकायत किए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने अभिषेक के मकान पर धावा बोल दिया था। मकान के बाहर पड़े छप्पर और भूसे में आग लगा दी थी। साथ ही दो वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। घटना में अभिषेक समेत 11 लोग घायल हो गए थे।
शनिवार देर रात अभिषेक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव, मुन्नालाल, कश्मीर, पिंटू बलराम, राम सिंह, पंकज, बंटू, राजीव, नन्हकू, मनोज, राजेंद्र, रामू और अवधेश व इनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
घायलों में अभिषेक की पत्नी रानी (26) गर्भवती है। उसे और अभिषेक की भाभी स्नेहलता (28) के साथ ही अखिलेश, अभिषेक, सचिन और आशीष को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इनमें से रानी और अखिलेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गांव में भी पुलिस तैनात की गई है।