{"_id":"62eabd87801a462e33419c38","slug":"crime-beating-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp711060332","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : ससुरालियों ने पिटाई कर गर्भवती महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : ससुरालियों ने पिटाई कर गर्भवती महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
कन्नौज। सैय्यदपुर सकरी गांव में पति की गैर मौजूदगी में ससुरालियों ने गर्भवती को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली के सैय्यदपुर सकरी गांव में रहने वाली नूरसभा ने बुधवार को ससुर मुन्ना, सास दिशवारी, देवर गुलशाद, गुलफाम, सहवान और ननद फरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसका पति अहनूर मुंबई में ऑटो चलाता है। वह पांच माह की गर्भवती है। पति की गैर मौजूदगी में 30 जुलाई को इन लोगों ने उसे पीट दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया।
सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।