{"_id":"62c9d0563c34bf0cb638c07a","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp70672760","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी कार, बेटे की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी कार, बेटे की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। बेवर से शादी समारोह से लखनऊ लौट रहे परिवार की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के गोमती नगर के विपुल खंड मोहल्ला निवासी दिव्यांत (22) पिता दुष्यंत कुमार व मां मंजू देवी के साथ मैनपुरी के बेवर के पैतृक गांव बनकिया में परिवार की युवती की शादी में शामिल होने गया था। शनिवार को तीनों कार से लखनऊ लौट रहे थे। कार को दिव्यांत चला रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के किमी 144 पर कार के आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा। ट्रक गुजरात से टाइल लादकर बिहार जा रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकलवाकर ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दिव्यांत को मृत घोषित कर दिया। दुष्यंत कुमार की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन सैफई पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
11 जुलाई को होनी थी दिव्यांत की ज्वाइनिंग
दिव्यांत पंजाब प्रांत के पटियाला में थापर यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच उसे नोएडा की एक निजी कंपनी ने नौकरी के लिए ऑफर किया था। इंटर्नशिप पर वह इसी कंपनी में काम कर रहा था। 11 जुलाई को उसकी मूल पद पर ज्वाइनिंग होनी थी। दिव्यांत के एक छोटी बहन अदिति है, वह भी बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके पिता कृषि विभाग में संविदा पर काम करते हैं।