{"_id":"62c32ef88164d41f6122587c","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7058556117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के सराय कायम गांव में पानी भरने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
सराय कायम निवासी रवि जाटव राजमिस्त्री हैं। इन दिनों गांव में उसका मकान बन रहा है। निर्माण कार्य में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने घर के बाहर मजदूरों से गड्ढा खुदवा दिया था। इस गड्ढे में पानी भर दिया जाता है।
सोमवार को रवि की पत्नी कोमल घरेलू कार्यों में व्यस्त थी। उसका इकलौता पुत्र दिव्यांशु (4) बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह किसी समय पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। काफी देर तक जब दिव्यांशु नजर नहीं आया तो पिता रवि ने तलाश शुरू की। इसी बीच घर के बाहर बने गड्ढे में दिव्यांशु उतराता दिखा। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे आनन फानन ही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।