{"_id":"62a62eb40b3dfc658a6d7421","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp702025153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पोल से टकराई, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पोल से टकराई, मजदूर की मौत
विज्ञापन
तालग्राम। गुरसहायगंज-ताहपुर मार्ग पर ढिपारा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। घटना में बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट में नहीं लगाए था।
ग्राम अमोलर निवासी पंकज कुमार (25) मजदूरी करता था। गांव के ही नीलेश (22) के साथ बाइक से गुरसहायगंज गया था। रविवार शाम दोनों गांव लौट रहे थे। गुरसहायगंज-ताहपुर मार्ग पर ढिपारा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण पंकज के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि नीलेश भी घायल हो गया।
अमोलर चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने निजी वाहन से सीएचसी ले गए। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। (संवाद)