फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

आगे चल रहे वाहन में घुसी कार, युवक की मौत

Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
क्षतिग्रस्त वाहन को देखते एसआई। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ के नारदगंज निवासी अरविंद सिंह (44) बुधवार को पत्नी अर्चना सिंह, बेटे अर्पित सिंह, बाराबंकी के जैदपुर के बीबीपुर गांव निवासी चालक रईस के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 157 के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह व एनसीसी प्रभारी प्रदीप यादव ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां अरविंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अर्चना, अर्पित और रईस को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed