{"_id":"629510d6568f6c6bdf4d8400","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6997534149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने बालक को रौंदा, ग्रामीणों ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने बालक को रौंदा, ग्रामीणों ने चालक को पीटा
विज्ञापन
आरव की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बरगद की पूजा में मां के साथ आए बालक को लोडर ने रौंद दिया। सोमवार को ठठिया मार्ग पर बलारपुर गांव के पास हुए हादसे के बाद भागते समय लोडर चालक ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने लोडर चालक को पकड़ कर पीट दिया।
सदर कोतवाली के बलारपुर गांव निवासी आशाराम पाल एक कोल्ड स्टोर में नौकरी करते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी पिंकी गांव के बाहर बरगद की पूजा करने गई थी। इस दौरान पिंकी के साथ छह वर्षीय बेटा आरव उर्फ देवांशू भी था। पूजा के समय आरव ठठिया-मानपुर रोड किनारे दुकान के पास खड़ा था। इस दौरान दूध लेकर आ रहे लोडर ने आरव को रौंद दिया। आरव की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे लोडर चालक ने दो अन्य बाइकों में टक्कर मार दी। इससे वे मामूली रूप से घायल हो गए।
लोडर का पीछा कर रहे बाइक सवार ग्रामीणों ने गोल कुआं के पास चालक को पकड़ लिया और पीट दिया। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक क्राइम जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और चालक को हिरासत में लेकर लोडर को कब्जे में ले लिया। आरव का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।