फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

टैंकर की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
रुचि की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा/ठठिया (कन्नौज)। बिहार से गौतम बुद्ध नगर जा रही कार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक महिला की मेडिकल कॉलेज तिर्वा में मौत हो गई।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर के तिलप्ता करनबास निवासी राजुल पांडेय (35) दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वह बिहार के सीवान घूरघाट निवासी मामा के बेटे बंटू पांडेय की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। बुधवार को बिहार से गौतम बुद्ध नगर लौट रहे थे। साथ में मां बसंती देवी (55), भांजी लकी पांडे (19), पुत्र रियांश (02) पत्नी रुचि (32), और पिता श्याम बिहारी (58) भी थे।
विज्ञापन

आगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास बुधवार सुबह सात बजे के करीब पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर कार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशिकांत, सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और इफ्कान गश्ती ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रुचि की मौत हो गई। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ठठिया पीएन बाजपेई ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। टैंकर और चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed