{"_id":"627ea8dd5e7add2c58460248","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6966278163","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, कारीगर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, कारीगर घायल
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में गमगीन खड़े परिजन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। पुताई का सामान वापस कर घर आ रहे युवक की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक कारीगर घायल हो गया। कारीगर को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है।
रूपपुर निवासी वीनेश (22) के घर पर पुट्टी और रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। शुक्रवार को गांव भूड़ा निवासी सुरेंद्र (32) के साथ बाइक से छिबरामऊ में एक दुकान पर पुताई का सामान वापस कर लौट रहे थे। बाइक चला रहे सुरेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वह सलेमपुर गांव के सामने शहीद कमलेश कुमारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीनेश व सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वीनेश को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सुरेंद्र को कुछ देर में सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर वीनेश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बेटे के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वीनेश के पिता विजय सिंह खेेतीबाड़ी करते हैं। वीनेश अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
वीनेश की शादी मैनपुरी जनपद में तय हुई थी। 30 मई को उसकी बरात जानी थी। शादी के लिए घर में रंग-रोगन का कार्य चल रहा था। वीनेश की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अपने बेटे के शव को देखकर वीनेश के पिता विजय कुमार बेसुध हो गए।