{"_id":"62795825d8b08f0a8f256c72","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6958481117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मां-बेटी और मौसी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मां-बेटी और मौसी की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
ठठिया (कन्नौज)। थाने से चंद कदम की दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहीं मां-बेटी और मौसी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है।
सिकरोरी गांव निवासी अतर सिंह (40) शादी समारोह में बिल्हौर के जमुनियापुरवा गांव जा रहे थे। साथ में पत्नी अनीता देवी (38), पुत्री बेटू (चार माह), गुरसहागंज नरेंद्रपुर निवासी साली रामगुनी भी थी। सोमवार शाम चार बजे के करीब ठठिया थाने से दो सौ मीटर दूर तरबूज लाद कर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बेटू और रामगुनी की मौके पर मौत हो गई। पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा, जहां से दंपति को कानपुर रेफर कर दिया गया है। कानपुर आते समय अनीता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं चालक ट्रक समेत भाग जाने में सफल रहा। शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। ट्रक को तलाश किया जा रहा है।
फोन करने के एक घंटे बाद भी नहीं आई एंबुलेंस
ग्रामीण शिवम ने बताया कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इसके कारण घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। बाद में ऑटो से घायलों को भेजा गया।
सड़क पर अतिक्रमण बना हादसे का कारण
थाने से चंद कदम की दूरी पर सड़क पर दुकानदारों ने मौरंग-गिट्टी डाल कर अतिक्रमण कर लिया है। इससे उस जगह पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।