{"_id":"62683a57e8c2ab10c172e023","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6934841154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के करंट से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के करंट से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। लापता युवक का शव गांव में ट्रांसफार्मर के पास मिला। परिजनों ने रंजिश के चलते कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
सदर कोतवाली के बहादुरपुर उज्जैना गांव निवासी सुरजीत पाल (25) करीब पांच साल पहले बिजली विभाग में संविदा पर काम करता था। सोमवार शाम करीब सात बजे वह घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव में ट्रांसफार्मर के पास उसका शव मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गय। पिता जोगेंद्र कुमार और परिवार के लोगों ने रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरजीत की की मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बुझ गया घर का चिराग
मृतक के पिता जोगेंद्र कुमार कानपुर के बिठूर की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में छोटे बेटे अजीत का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। इसके बाद 2017 में सुरजीत की शादी की थी। अभी उसके बच्चें भी नहीं हुए थे। सुरजीत की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया।